{"_id":"695648fb2deaee5e860f6e93","slug":"young-man-died-of-electrocution-while-installing-a-flex-board-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 01 Jan 2026 03:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 Jan 2026 03:58 PM IST
सार
स्याना चौपला क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां 25 वर्षीय युवक की फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी नाजिम भी गंभीर रूप से झुलस गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
स्याना चौपला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह को हादसा हो गया। एक कंपनी का फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 25 वर्षीय बिलाल स्याना चौपला पर एक निजी कंपनी का फ्लेक्स बोर्ड लगा रहा था। इसी दौरान बोर्ड ऊपर उठाते समय वह सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। लाइन में दौड़ रहे तेज करंट ने बिलाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय बिलाल के साथ काम कर रहा उसका साथी नाजिम भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायल नाजिम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। नए साल के पहले दिन इस दर्दनाक हादसे से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
फिलहाल कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।