फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young Man Commits Suicide by Jumping in Front of Train

Ghaziabad News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young Man Commits Suicide by Jumping in Front of Train
मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मोदीनगर स्थित रोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अपलाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय नमन गिरि निवासी संतपुरा कॉलोनी के रूप में हुई। नमन ने दिल्ली से देहरादून जा रही बांद्रा एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दी है। नमन गिरि की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी। किसी बात को लेकर नमन तनाव में चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के कारण नमन ने खुदकुशी की है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात सामने आई है। पुलिस खुदकुशी के कारण का पता लगा रही है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed