फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work to develop Ghaziabad depot on PPP model started

Ghaziabad News: गाजियाबाद डिपो को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Work to develop Ghaziabad depot on PPP model started
साहिबाबाद। गाजियाबाद बस डिपो को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था ओमेक्स ने डिपो के आसपास लगी ग्रील और दीवार को तोड़ना शुरू किया। कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि दीवार 400 मीटर की है। इसे तोड़ने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। उसके बाद एनजीटी के नियमानुसार जहां कहीं भी निर्माण होता है वहां कम से कम दस फुट की ग्रीन शीट लगाई जाती है। वह काम भी किया जाना है।
विज्ञापन

ग्रीन शीट लगाने में भी एक महीने का समय लगेगा। उसके बाद बस अड्डे के लिए खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि अब तक जो नक्शा गाजियाबाद बस डिपो के लिए हेडक्वार्टर भेजा गया था वह वरिष्ठ अधिकारियों ने पास नहीं किया है। जल्द ही यह नक्शा पास हो जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद बस डिपो का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले लखनऊ हेडक्वार्टर में आयोजित बैठक में दिखाई गई थी। यह बस डिपो देखने में बिल्कुल किसी फाइव स्टार होटल जैसा दिख रहा है। जबकि यहां यात्रियों को सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तर्ज पर दी जाएंगी। जहां एसी वेटिंग रूम से लेकर, ब्रांडेड दुकानें और अन्य तमाम तरह की सुविधाएं रहेंगी। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने एक महीने पहले ही यहां पर निर्माण के रास्ते में आने वाले 25 पेड़ों को काटने की मंजूरी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद बस डिपो की बसों को निर्माण के दौरान साहिबाबाद बस डिपो रेफर कर दिया जाएगा। सावन के बाद यह काम शुरू होगा। रक्षा बंधन के बाद बसों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से की जाएगी। गाजियाबाद बस डिपो की बसें साहिबाबाद बस डिपो पर शिफ्ट होने के बाद यात्रियों के कुछ किराए में भी बढ़ोत्तरी होगी। एक से दो रुपये किराए में बढ़ोत्तरी की उम्मीद अधिकारी कर रहे हैं। जिसे बाद में अपडेट किया जाएगा जब तक कि निर्माण पूरा नहीं होता है। वहीं, कौशांबी डिपो पर भी सॉयल टेस्टिंग का काम शुरू किया गया है। यहां पर 11 जगहों से सॉयल सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed