फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women create ruckus at the Collectorate against the ration dealer

Ghaziabad News: राशन डीलर के विरुद्ध महिलाओं का कलक्ट्रेट पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Women create ruckus at the Collectorate against the ration dealer
हापुड़। ग्राम असौड़ा के राशन डीलर के खिलाफ बुधवार को महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंची और जमकर हंगामा किया। साथ ही जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर राशन कम दे रहे है, शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अंकित वर्मा मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया। जिसके बाद महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोनिका खटीक ने बताया कि ग्राम असौड़ा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। जब लोग दुकान पर राशन लेने जाते हैं तो प्रति राशन कार्ड पर दो किलो की कटौती की जा रही है। इसकी शिकायत राशन डीलर से की तो उसने महिलाओं से अभद्रता की। इस संबंध में जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि राशन डीलर उपभोक्ताओं का शाेषण कर रहा है। इसका वीडियो लोगों के पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं और कार्डधारकों ने पूर्व में शिकायत की थी, अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। जबकि, कार्रवाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में देविंद्री, शशी, अनीता, मंजू, राखी, ओमवती, मोती, शकुंतला, मुकेश, ममता, गीता, माया, रेखा, राजेश, रामेश्वरी, सीमा, सरोज, ज्योति, शीला, मुन्नी, हरप्यारी, सरोज देवी आदि शामिल रहीं। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा से वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोन नंबर सहित सौंपी सूची

महिलाओं ने एसडीएम को फोन नंबर सहित एक सूची भी सौंपी है। जिससे कि राशन डीलर द्वारा की जा रही कटौती की जानकारी कार्डधारकों से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed