फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found hanging from a noose, suicide suspected

Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, खुदकुशी की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, suicide suspected
मोदीनगर। भोजपुर के चुड़ियाला गांव में शुक्रवार रात 27 वर्षीय महिला फरहाना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। फरहाना तलाकशुदा थीं और वह चुड़ियाला में अपने चाचा के पास रह रहीं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादनगर निवासी फरहाना का निकाह डासना निवासी युवक से हुआ था। फरहाना दो बच्चों की मां थीं। परिजनों ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व फरहाना का तलाक हो गया था। तलाक के बाद फरहाना अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ अपने चाचा के पास गांव चुड़ियाला में रहने लगीं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे परिजन नमाज के लिए चले गए। लौटे तो फरहाना घर में नहीं मिलीं। परिजनों ने कमरे में देखा तो फरहाना का शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंदे से लटका था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना खुदकुशी की लग रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed