फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman stabbed for not giving money to drink liquor

Ghaziabad News: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर महिला को घोंपा सुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed for not giving money to drink liquor
गाजियाबाद। सिहानीगेट की रामनगर काॅलोनी में शराब पीने के लिए रुपये नही देने पर पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को बर्फ काटने का सुआ घोंप दिया। हमले में महिला स्नेहलता गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर काॅलोनी में स्नेहलता भटनागर रहती हैं। उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनका पड़ोसी रविंद्र उनके पास आया। उसने उनसे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की लेकिन, उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उनको बर्फ काटने वाले सुआ घोंप दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों ने स्नेहलता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी पूनम मिश्रा ने बताया कि रविंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि रविंद्र कई बार पहले भी महिला से रुपये मांगकर ले गया था। इस बार उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed