फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman injured in expressway accident dies, driver's condition critical

Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे हादसे में घायल महिला की मौत, चालक की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in expressway accident dies, driver's condition critical
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चितौड़ा गांव के पास रेस्ट एरिया में बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे में घायल संतोष ( 50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बिजनौरी की रहने वाली थीं। उधर, हादसे में घायल हुए रोडवेज बस के चालक प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे होश आ गया है, लेकिन पुलिस के सवालों का जवाब देने की स्थिति में नहीं है। उसने सिर्फ इतना बताया कि उसे नहीं मालूम, हादसा कैसे हुआ। माना जा रहा है कि उसे झपकी लग जाने से हादसा हुआ। इसकी वजह यह है कि डाक्टरों की रिपोर्ट में बताया गया है कि वह नशे में नहीं था। न ही उसे कोई दौरा पड़ा। ऐसे में सिर्फ झपकी आने की आशंका बचती है। उसने बस से नियंत्रण खो दिया था। तभी हादसा हुआ। वह आईसीयू में भर्ती हैं। उसकी कई हड्डियां भी टूट गई हैं। शुक्रवार को पुलिस ने प्रदीप से हादसा होने का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता हादसा कैसे हुआ। पुलिस ने दो-तीन बार उससे यहीं सवाल किया उसने हर बार एक ही जवाब दिया। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में नशे, अटैक व दौरा पड़ने जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि चालक प्रदीप की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा होने का कारण पूछने के लिए प्रदीप से कुछ सवाल किए लेकिन वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया हालांकि उसने हादसा कैसे हुआ इस सवाल पर कहा कि उसे नहीं पता। पुलिस ने बताया कि संतोष का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताया गया कि उनके अंदरूनी चोट गंभीर थी। लीवर व अन्य अंगों में चोट आई थी। वहीं अधिकांश घायल की हालत खतरे से बाहर है, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। कुल 25 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed