{"_id":"6aa5a840788a90fa2f0544d3","slug":"woman-gets-possession-of-house-within-24-hours-administration-took-action-following-complaint-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-976020-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला को मकान पर 24 घंटे में दिलाया कब्जा, शिकायत के बाद की प्रशासन ने कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला को मकान पर 24 घंटे में दिलाया कब्जा, शिकायत के बाद की प्रशासन ने कार्रवाई
विज्ञापन
गाजियाबाद। मकान खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने से परेशान महिला ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की। जिलाधिकारी ने 24 घंटे में ही पीड़िता को उनके घर पर कब्जा दिलाकर चाबी दिलवाई। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि भोपुरा की रहने वाली रीना ने मकान पर कब्जा होने की शिकायत की थी। एसडीएम सदर और तहसीलदार को माैके पर भेजकर रीना को कब्जा दिलाया गया है।
शिकायत में रीना ने बताया कि 30 मार्च 2026 को प्राॅपर्टी डीलर तरुण चाैधरी के माध्यम से वीरेंद्र सिंह रामा विहार कॉलोनी भोपुरा में मकान खरीदा। मकान लेने के बाद भी उन्हें उस पर कब्जा नहीं मिला। आरोप है कि वीरेंद्र परिवार के ही कुछ लोगों ने मकान पर कब्जा कर उस पर ताला लगा दिया। उन्होंने बताया कि जीवन भर की कमाई से कमाई को लिया था। इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब होने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
एसडीएम अजीत कुमार ने बताया कि टीला मोड़ थाने में प्रॉपर्टी डीलर तरुण चौधरी और मकान बेचने वाले वीरेंद्र सिंह को बुलाया गया। उनके नहीं आने पर कब्जा करने वाले लोगों को बुलाकर बात की गई। जहां सहमति से मकान पर कब्जा दिया गया। गाजियाबाद में लोगों की संपत्ति पर कब्जा करने या गलत संपत्ति को बेचने के मामलों की जांच करने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। इस टीम की रिपोर्ट पर अभी तक 13 पर भू-माफिया की कार्रवाई हो चुकी है।