फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman duped of Rs 56 lakh through digital arrest

Ghaziabad: डिजिटल अरेस्ट कर 55 वर्षीय महिला से 56 लाख रुपये ठगे, सिम बंद होने की बात से शुरू की जालसाजी

Fri, 02 May 2025 01:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 May 2025 01:19 PM IST
सार

खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले ने महिला पर आरोप लगाया कि उनके मोबाइल से 100 से अधिक बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर हुई है और ये पैसे हवाला के थे।

विज्ञापन
Woman duped of Rs 56 lakh through digital arrest
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर ठगों ने वैशाली में रहने वाली 55 वर्षीय अर्चना खरे को कॉल कर अगले दो घंटों में सिम बंद होने की बात कही। कारण पूछने पर सिम से अलग-अलग बैंक खातों में हवाला की धनराशि ट्रांसफर होने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। खुद को दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर बताने वाले युवक ने अर्चना खरे को सलाह दी कि वह सिम का दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए। साथ ही सीबीआई अधिकारी को कॉल ट्रांसफर की गई। 
विज्ञापन


खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले ने अर्चना खरे पर आरोप लगाया कि उनके मोबाइल से 100 से अधिक बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर हुई है और ये पैसे हवाला के थे। महिला को बुरी परिस्थिति में होने का भय दिखाया। बताया कि उनके बैंक खातों की चेकिंग होगी। इसके लिए उनके बेटे को यूके से पकड़कर लाने की धमकी दी।
विज्ञापन


डरी सहमी अर्चना खरे को साइबर ठगों ने चार-पांच दिनों तक सुबह साढे नौ बजे से शाम के छह बजे तक वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट रखा। मामले को निबटाने की एवज में रुपयों की मांग की गई। साइबर ठगों ने अर्चना खरे से 56 लाख छह हजार 377 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed