{"_id":"6251989fddeb550aec54f8c7","slug":"woman-dies-after-falling-from-fourth-floor-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: चौथी मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, फिर लोगों ने सुनी एक आवाज, देखा तो होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: चौथी मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, फिर लोगों ने सुनी एक आवाज, देखा तो होश उड़ गए
Sat, 09 Apr 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:00 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक महिला की मकान की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। वह किराए के मकान में रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, परिजन व इलाके के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में खोड़ा के सुभाष पार्क में एक महिला की मकान की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। वह किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह दोपहर में कपड़े सुखाने छत पर गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुभाष पार्क में हाथरस निवासी प्रीति (26) की मकान की चौथी मंजिल मकान से गिरकर हुई मौत। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह दोपहर में छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच मिर्गी का दौरा आने से उसका पैर फिसल गया और वह हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
किसी के गिरने की आवाज सुनकर परिवार और कॉलोनी के लोग बाहर निकले तो देखा कि प्रीति खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर खोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन