{"_id":"6b0809dc2ec99440aa0d1f52","slug":"mathura-bank-scam-case-hearing-in-cbi-court-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-1029945-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिश्वत मामले में तत्कालीन सीबीआई इंस्पेक्टर ने दिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिश्वत मामले में तत्कालीन सीबीआई इंस्पेक्टर ने दिए बयान
विज्ञापन
मथुरा के आईसीआईसीआई बैंक में सात लाख रुपये का ऋण रोकने के बाद मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मथुरा के भूतेश्वर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में गृहऋण की शेष धनराशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में बृहस्पतिवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के अहम गवाह तत्कालीन सीबीआई इंस्पेक्टर नीरज कुमार अदालत में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। नीरज कुमार ने ही मामले की विवेचना की थी। वर्तमान में वह कन्नौज में साइबर थाना प्रभारी हैं।
सीबीआई के मुताबिक, मथुरा के हंसराज नगर निवासी महेश गौतम ने मकान निर्माण के लिए आईसीआईसीआई बैंक से 10 लाख रुपये का गृहऋण लिया था। बैंक ने तीन लाख रुपये जारी करने के बाद शेष सात लाख रुपये रोक दिए थे। आरोप है कि तत्कालीन ऋण प्रबंधक सोनू सिकरवार ने बाकी धनराशि जारी करने के एवज में महेश गौतम से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
महेश गौतम की शिकायत पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद रिश्वत लेने के आरोप में तत्कालीन ऋण प्रबंधक सोनू सिकरवार और बैंक कर्मचारी ऋषव कुमार को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान तत्कालीन सीबीआई इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने मामले की जांच से जुड़े तथ्यों पर बयान दर्ज कराए।