{"_id":"573600184f1c1b7159919a32","slug":"will-feature-special-for-anand-vihar-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार से पटना के लिए चलेगी सुविधा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार से पटना के लिए चलेगी सुविधा स्पेशल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
समर वेकेशन में कंफर्म टिकट हासिल न कर सके लोगों के लिए रेलवे ने आनंद विहार-पटना के बीच सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शनिवार 14 मई से 20 मई तक दोनों ओर से दो-दो ट्रिप लगाएगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का स्टॉपेज तो गाजियाबाद में नहीं है, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद और साहिबाबाद के यात्री आनंद विहार से ट्रेन में सफर शुरू कर सकेंगे। ट्रेन में एसी और स्लीपर दोनों तरह के कोच लगाए जाएंगे। हालांकि इस सुविधा ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटना से आनंद विहार के लिए सुविधा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02365 शनिवार और बृहस्पतिवार (14 और 19 मई) को रवाना होगी। रात 8:30 बजे पटना से चलकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
आनंद विहार से पटना के लिए ट्रेन संख्या 02366 रविवार और शुक्रवार को (15 और 20 मई) शाम 6:45 बजे रवाना होगर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।