फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife beaten on suspicion of having relations with tuition teacher

Ghaziabad News: ट्यूशन टीचर से संबंधों के शक में पत्नी को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten on suspicion of having relations with tuition teacher
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति उसपर बेटे के ट्यूशन टीचर के साथ संबंध होने का शक करता है, इस वजह से वह उसे मारता पीटता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का कहना है कि नेपाल में रहने वाले सुनील नाम के युवक से उसकी पहली शादी हुई थी। वह शराब पीकर मारपीट करता था जिससे परेशान होकर महिला ने उसे छोड़ दिया। दो साल पहले फिरोज नाम के युवक से शादी की थी। पहले पति से महिला का एक सात साल का बेटा है जबकि फिरोज से भी एक बेटा हुआ जो डेढ़ साल का है। महिला का आरोप है कि फिरोज छोटे बेटे को अपने माता-पिता के पास छोड़कर आ गया है जबकि बड़ा बेटा उनके साथ ही रहता है। बेटे को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक घर पर आता है। पति फिरोज उससे संबंध का शक करता है। इससे गुस्सा होकर उसने शनिवार की रात उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह उसके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed