{"_id":"695eb8ed75c024e79c0b5e75","slug":"wife-accuses-engineer-husband-of-running-over-her-with-car-in-nainital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-797691-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नैनीताल में इंजीनियर पति पर पत्नी ने लगाया कार चढ़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नैनीताल में इंजीनियर पति पर पत्नी ने लगाया कार चढ़ाने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। नैनीताल सहकर्मी महिला दोस्त के साथ घूमने गए इंजीनियर पति के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस कार्रवाई करेगी। इंजीनियर की सहायक अध्यापिका पत्नी घायलावस्था में बुधवार को पुलिस कमिश्नर से मिली। पीड़िता का कहना है कि कार पहचानकर पति को रुकने का इशारा किया था। इसी दौरान महिला दोस्त ने चिल्लाकर उसके पति को कहा कि इसका खात्मा कर दो। उसके कहने पर इंजीनियर ने अपनी पत्नी पर कार चढ़ा दी। इससे वह कार के बोनट पर गिर गई और आरोपी 100 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने इंजीनियर और उसकी महिला मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि वेव सिटी थाना क्षेत्र की महिला के मुताबिक वह बहराईच में सहायक अध्यापिका है। 29 दिसंबर को वह अपने भाई, भाभी और बहन के साथ नैनीताल घूमने गई थी। इसी दौरान उन्होंने अपने पति अभिषेक कौशिक निवासी श्याम पार्क एक्सटेंशन साहिबाबाद की होंडा सिटी कार तल्लीताल में देखी। कार का पीछा किया और पति को इशारा कर कार रुकवा ली। कार में नोएडा स्थित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के साथ उसकी सहकर्मी महिला दोस्त थी। अध्यापिका का आरोप है कि पति ने कार लेकर भागने का प्रयास किया तो वह आगे खड़ी हो गई। इसी दौरान उसकी महिला दोस्त ने उनके पति को उकसाया कि कार अपनी पत्नी के ऊपर चढ़ाकर इसका हमेशा के लिए खात्मा कर दो। पति ने कार चढ़ा दी, टक्कर लगने से वह बोनट पर गिर गई। आरोपी पति ने करीब 100 मीटर तक कार दौड़ाई। उनके भाई और आसपास के लोगों ने पीछा कर कार को जबरन रुकवाया। टक्कर लगने से उनके पैर में फैक्चर हो गया है। बताया कि उन्होंने नैनीताल के तल्लीताल थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपचार के बाद पीड़िता बुधवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से मिली और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि पीड़िता ने वीडियो फुटेज भी मुहैया कराई है। अभिषेक कौशिक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ वेव सिटी में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसकी जांच नैनीताल के तल्लीताल थाने को ट्रांसफर की जाएगी।