{"_id":"661848c24eeefd78730ecea8","slug":"we-will-vote-only-for-the-one-who-will-improve-the-education-system-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-352017-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिक्षा व्यवस्था जो ठीक कराएगा, उसे ही देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिक्षा व्यवस्था जो ठीक कराएगा, उसे ही देंगे वोट
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैला भट्ठा की हबीब कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जो शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करेगा उसे ही वोट देंगे। बृहस्पतिवार को लोगों ने शत- प्रतिशत मतदान की शपथ ली। पूर्व पार्षद जाकिर सैफी ने लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को वोट देना आवश्यक है।
रमीज राजा ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराने वाले को वोट करेंगे। और लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। अमर उजाला अभियान के तहत जस्सीपुरा के लोगों ने भी शत प्रतिशत वोट देने का संकल्प लिया। जमील सान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो वादों पर खरा उतरने वाला हो। शावेज़ ने कहा कि वह स्वयं वोट देंगे और लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। संकल्प लेने के दौरान सलीम, शावेज़, सैय्यद, समीर, जमील खान, कपिल शर्मा, सिराज कुरैशी, जावेद, साजिद खान, अनश, आतिफ़ मौजूद रहे।