{"_id":"575b1e764f1c1baf029c6171","slug":"water-ran-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रुपये में बुझेगी प्यास, दौड़ने लगे वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रुपये में बुझेगी प्यास, दौड़ने लगे वाटर एटीएम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह चलते प्यास लगे तो अब दो रुपये में आपको एक ग्लास आरओ फिल्टर्ड पानी मिल जाएगा। निगम ने एक प्राइवेट कंपनी के साथ करार कर शहर में पांच वाटर एटीएम (वाटर वेंडिंग मशीन) का शुभारंभ किया है।
ई-रिक्शा के ऊपर बने यह वाटर एटीएम शहर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़ भरे स्थानों पर घूमते रहेंगे और शाम को मुस्लिम बहुल क्षेत्र कैला भट्ठा, शहीद नगर में पहुंचेंगे। ट्रायल सफल रहा तो नगर निगम जल्द ही बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल वाटर एटीएम चलाएगा।
महापौर अशु वर्मा, कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, पार्षद जाकिर अली सैफी ने कविनगर सी-ब्लाक मार्केट से 11:30 बजे पांच वाटर एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि फिलहाल पांच वाटर एटीएम को सड़कों पर उतारा गया है। इनसे महज दो रुपये में 250 मिली. ठंडा आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा।
कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी का कहना है कि कई अन्य संस्थाओं को भी वाटर एटीएम संचालित करने के लिए कहा गया है। जल्द ही शहर में बड़ी संख्या में ऐसे मूवेबल वाटर एटीएम उतारे जाएंगे। इनके अलावा फिक्स वाटर वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी।