फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water crisis in THA; people forced to buy bottled water.

Ghaziabad News: टीएचए में पानी का संकट, बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हुए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in THA; people forced to buy bottled water.
साहिबाबाद। नवरात्र के पहले दिन टीएचए के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को पीने से लेकर खाना बनाने और अन्य घरेलू कामों के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। त्योहार के दिन पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन


डासना स्थित नहर के गेट से एक पुर्जा चोरी होने के कारण पिछले दो दिनों से प्रताप स्थित गंगाजल प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका असर टीएचए के विभिन्न इलाकों की जलापूर्ति पर पड़ा। वहीं, कुछ स्थानों पर नलकूप नहीं चलने से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के नीति खंड-1 निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम पानी नहीं मिलने के कारण खाना बनाने में देरी हुई। पीने और खाना बनाने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ा। नगर निगम में शिकायत करने पर गंगाजल प्लांट बंद होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यदि नलकूप सही तरीके से चलते तो वैकल्पिक व्यवस्था से लोगों को राहत मिल सकती थी। वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी सोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम से ही घर में पानी नहीं आया। रविवार सुबह और शाम भी आपूर्ति नहीं होने से घरेलू काम प्रभावित हुए। नवरात्र के पहले दिन स्नान और भोजन तैयार करने के लिए भी बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। इससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। मामले में अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में नलकूप नहीं चलने के कारण समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed