फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Was also paying money on interest Company ran away with Rs 10 crore

Ghaziabad News: ब्याज पर रकम भी दे रही थी 10 करोड़ लेकर भागी कंपनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Was also paying money on interest
Company ran away with Rs 10 crore
गाजियाबाद। एक हजार से ज्यादा लोगों के दस करोड़ रुपये लेकर भागी कंपनी रॉयल फाइन इंडिया निधि लिमिटेड के घपलें की परत एक-एक कर खुल रही है। नया खुलासा यह हुआ है कि कंपनी बैंक की तरह काम कर रही थी। लोगों से जो पैसा जमा कराया, उसे ब्याज पर दिया जा रहा था। ब्याज पर दी गई रकम की वसूली हो जाने के बाद भी कंपनी को ताला कर्मचारी फरार हो गए जबकि निदेशक चार महीने पहले ही विदेश चले गए थे। इससे साफ लग रहा कि कंपनी के अधिकारियों ने यह घपला सोची-समझी साजिश के तहत किया। पीड़ित लोग लगाकार थानों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी के एजेंट बाजारों में घूमते थे। दुकानदारों से रोज पैसा जमा करते थे। इस पर मोटे मुनाफे के साथ एक साल के बाद वापसी की बात करते थे। इसी लालच में लोग रकम देने लगे। इस रकम को कंपनी के कर्मचारी जरूरतमंद दुकानदारों पर ब्याज पर दे देते थे। उनसे 15 से 20 फीसदी सालाना ब्याज लिया जाता था। इस तरह लोगों से जमा की गई रकम पर कंपनी ब्याज भी वसूल रही थी।कंपनी के अधिकारियों ने पहले ही सोच रखा था कि मोटी रकम जमा होने पर विदेश भाग जाना। इसका पता इससे चलता है कि घपला सामने आने से चार महीने पहले ही अधिकारी विदेश जा चुके थे। पीड़ित लोगों ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों को ब्याज पर पैसा दिया गया था, उनमें से ज्यादातर से वसूली की जा चुकी थी। जो लोग रोज जमा कराते थे, उनका पैसा वापस नहीं किया। इस तरह कंपनी के पास दस करोड़ से ज्यादा की धनराशि जमा दी थी। कंपनी के दफ्तर किराए पर ले रखा था। दफ्तर के मालिक ने किरायानामा पुलिस को दिखाया है। धोखाधड़ी का पर्दाफाश होने के बाद जब पुलिस में शिकायत पहुंची तो सैय्यद जफीर ने पुलिस से संपर्क किया। उसने पुलिस से कहा कि विशाल उपाध्याय और साहिल ने गबन किया है। उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के पास जानकारी है कि ठगों ने विजयनगर के 500 और मोदीनगर के 200 लोगों के साथ धोखाधड़ी की। अन्य जगह के लोगों को भी शिकार बनाया है।
विज्ञापन

नामजद कर्मचारियों के विदेश भाग जाने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि कंपनी के निदेशकों की तरह ही नामजद कराए गए कर्मचारी भी विदेश भाग सकते हैं। इस आशंका की वजह से पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में एयरपोर्ट पर जानकारी ली। एयरपोर्ट के अधिकारियों को आरोपियों के नाम पते दे दिए गए हैं। उनके पासपोर्ट भी निलंबित कराए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि सैय्यद जफीर और पूजा विदेश भाग चुके हैं। विशाल व अन्य आरोपी देश में ठिकाने बदल रहे हैं। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर ही कई अहम जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed