फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ward boy is prescribing outside medicines in MMG hospital

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में वार्ड बॉय लिख रहे हैं बाहर की दवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ward boy is prescribing outside medicines in MMG hospital
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति में वार्ड बॉय मरीजों को दवा लिख रहे हैं। बाहर से दवा लाकर दिखाने के निर्देश भी दे रहे हैं। एक महिला मरीज ने मामले की शिकायत सीएमएस से की है।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी समीना के घुटनों में कई दिन से दर्द की शिकायत है। वह शुक्रवार को एमएमजी अस्पताल में चिकित्सक को को दिखाने गई थीं। चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें एक्स-रे जांच कराने की सलाह दी और अस्पताल की कुछ दवाएं लिख दीं। 30 मिनट बाद एक्स-रे जांच रिपोर्ट लेकर समीना चिकित्सक के कमरे में पहुंची तो वहां चिकित्सक नहीं थे। एक वार्ड बॉय ने उनसे एक्स-रे लिया और बताया कि घुटनों में अंतर कम हो गया है, दवा लेने के साथ एक्सरसाइज भी करनी होगी। इस पर समीना ने चिकित्सक की लिखी दवा वार्ड बॉय को दिखाई। वार्ड बॉय ने कहा कि इसके साथ बाहर की भी दवा लेनी होगी और एक पर्चे पर बाहर की महंगी दवा विटामिन-डी, कैल्शियम और दर्द निवारक दवाई लिख दी। समीना से कहा कि दवा खरीदने के बाद लाकर दिखाने के लिए भी कहा। समीना ने वॉर्ड बॉय को ही चिकित्सक समझकर उसकी लिखी हुई दवाई बाहर से 600 रुपये में खरीद ली। बाद में दिखाने पहुंचीं, तब तक वॉर्ड बॉय वहां से जा चुका था, सीट पर एक जूनियर चिकित्सक ने दवा देखकर खाने का तरीका बता दिया। तब समीना को पता चला कि दवा चिकित्सक ने नहीं वार्ड बॉय ने लिखी थी। उन्होंने वहां बैठे चिकित्सक और सीएमएस से शिकायत की।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ.राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड बॉय दवाई नहीं लिख सकते हैं। हो सकता है कि कोई अन्य चिकित्सक बैठे हों लेकिन, बाहर की दवाई नहीं लिख सकते हैं। इस मामले की जांच कराई कराने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed