फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video and photo of eighth grade student goes viral, attempts to commit suicide due to stress

Ghaziabad News: आठवीं की छात्रा का वीडियो-फोटो वायरल, तनाव में जान देने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Video and photo of eighth grade student goes viral, attempts to commit suicide due to stress
कौशांबी। टीएचए के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा को इंस्टाग्राम पर अनजान युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक ने बात नहीं करने पर छात्रा का वीडियो-फोटो वायरल कर दिए। बदनामी के डर से वह तनाव में आ गई और उसने जान देने की कोशिश की। कौशांबी थाने में अज्ञात युवक पर मुकदमा हुआ है। पुलिस आईपी एड्रेस से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को छात्रा के पिता ने शिकायत दी कि आरोपी छात्रा की दोस्तों को वीडियो फोटो वायरल करने के बाद बात करने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी दी है। वह मैसेज में बोलता है कि यदि तुम बात नहीं करोगी तो मैं फोटो-वीडियो जगह-जगह वायरल कर दूंगा। उसकी इस धमकी से छात्रा काफी तनाव में आ गई है। उसने आत्महत्या करने जैसा गलत कदम उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मौके की नजाकत और छात्रा के भविष्य को जानकर उसे अच्छे से समझाया। उन्होंने पुलिस से छात्रा की कांउसलिंग करने की अपील की। मामले की गंभीरता को समझकर आला अधिकारी आरोपी का पता करने में लगे हैं। पिता का कहना है कि बेटी आरोपी की हरकत से काफी सहम गई है। वह अब सोशल मीडिया से दूरी बनाने लगी है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को आरोपी की पहचान करने में लगाया है। उसे जल्द पकड़ा जाएगा। छात्रा को अवसाद से बाहर लाने के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के मामले:
25 दिसंबर 2023: मोदीनगर में युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से कोर्ट मैरिज कर ली।

24 नवंबर 2023: इंदिरापुरम में शादीशुदा युवक से गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती की। फिर घर बुलाकर पांच दोस्तों संग जबरन अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार ठगे

01 अक्तूबर 2023: मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में युवक ने फोन पर दोस्ती के बाद अपनी गर्दन पर चाकू रखकर जान देने की धमकी देकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article