फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   up police sub Inspector crushed by a speeding truck in moradnagar

UP: तेज रफ्तार ट्रक ने दरोगा को कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत; गैर जमानती वारंट लेने जा रहे थे कोर्ट

Tue, 23 Jan 2024 07:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

परिवार में पत्नी मोनिका व डेढ़ साल का बेटा रूद्राक्ष है। मौके पर पहुंची पत्नी मोनिका पति के शव को देख फूट फूट कर रोने लगी और उनसे लिपट गई।

विज्ञापन
up police sub Inspector crushed by a speeding truck in moradnagar
सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईटों से भरे ट्रक ने बुलेट सवार आईटीएस पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा रविंद्र बालिया को कुचल दिया। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के गढ़ी नोआबाद गांव थाना भौंराकला निवासी सब इंस्पेक्टर रविंद्र बालियान (40) थाना मुरादनगर की आईटीएस चौकी प्रभारी थे। परिवार में पत्नी मोनिका व डेढ़ वर्ष का बेटा रूद्राक्ष है। 2 नंवबर 2023 में दरोगा रविंद्र बालियान को आईटीएस चौकी प्रभारी बनाया गया था। वर्ष 2015 में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में शादी हुई थी। 

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रविंद्र बालियान बुलेट से गाजियाबाद कोर्ट में एनबीडब्यू वारंट लेने जा रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार दरोगा को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। जिसके कारण हाईवे जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव, एसीपी नरेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे में दरोगा की मौत बाद मुरादनगर पुलिस कर्मियों में शौक की लहर है। पुलिस ने ट्रक हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से लिफ्ट कर फूट फूट कर रोई पत्नी
चौकी प्रभारी रविंद्र बालियान की पत्नी मोनिका जब घटनास्थल पर पहुंची तो पति के पार्थिव शरीर को देखकर फूट फूट कर रोती हुए उनसे लिफ्ट गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की आंखे भी नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed