Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP government extends helping hand Administration meets with Harish Rana s father provides financial assistanc

यूपी सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ: हरीश राणा के पिता से मिला प्रशासन, दी इतनी आर्थिक मदद; किया एक और वादा

Wed, 11 Mar 2026 09:55 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Mar 2026 09:55 PM IST
सार

अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है। बताया गया कि पेंशन से गुजारा मुश्किल होने के कारण वह खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का खर्च व बेटे हरीश के इलाज का खर्च उठाते रहे। 

विज्ञापन
UP government extends helping hand Administration meets with Harish Rana s father provides financial assistanc
हरीश राणा के पिता अशोक राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गाजियाबाद जिला प्रशासन हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल राजनगर एक्सटेंशन स्थित हरीश राणा के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
Trending Videos

ढाई लाख की दी मदद
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवार को तत्काल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आगे मदद दी जाएगी। परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोजगार के लिए एक दुकान आवंटित करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, इस पूरे मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित आय में बेटे के लिए किया संघर्ष
अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है। बताया गया कि पेंशन से गुजारा मुश्किल होने के कारण वह खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का खर्च व बेटे हरीश के इलाज का खर्च उठाते रहे। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed