Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Board: Final exam centre list to be released tomorrow following the resolution of three objections

यूपी बोर्ड : तीन आपत्तियों के निस्तारण के बाद कल जारी होगी अंतिम केंद्र सूची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Final exam centre list to be released tomorrow following the resolution of three objections
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी। दूसरी चरण की आपत्ति प्रक्रिया के दौरान जिले में तीन प्रत्यावेदन मिले थे। विभाग इनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी करने की तैयारी में जुटा है। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि प्राप्त तीन आपत्तियों में दो परीक्षा केंद्रों के बीच की दूरी को लेकर थीं, जबकि एक शिकायत दिव्यांग परीक्षार्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र की दूरी के संबंध में मिली थी। तीनों मामलों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड ने 16 नवंबर को संशोधित प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसके बाद परीक्षार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों से 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन मांगे गए थे। निर्धारित मानक से अधिक दूरी और केंद्र की क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन समेत अन्य बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed