फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unreserved special train to run to Mansi Junction; will also halt at Ghaziabad

Ghaziabad News: मानसी जंक्शन के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गाजियाबाद में भी होगा ठहराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Unreserved special train to run to Mansi Junction; will also halt at Ghaziabad
गाजियाबाद। दीपावली व छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे नवंबर में दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से बिहार के खगड़िया जिले में स्थित मानसी जंक्शन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसका ठहराव गाजियाबाद जंक्शन पर भी होगा। इससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन के सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे, जिससे यात्री बिना आरक्षण के सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04406/04405 दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। शकूर बस्ती से यह ट्रेन पांच, छह, सात, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। मानसी जंक्शन से वापसी में सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन शकूर बस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और रात 8:53 बजे गाजियाबाद जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में मानसी से चलकर ट्रेन सुबह 9:36 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और दो मिनट बाद शकूर बस्ती के लिए रवाना हो जाएगी। मार्ग में ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और खगड़िया समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed