{"_id":"56f2ba1d4f1c1bc751f14d24","slug":"university-authorities-asked-the-cctv-link-all-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से मांगा सीसीटीवी लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से मांगा सीसीटीवी लिंक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से सीसीटीवी कैमरे का लिंक मांगा है। यह लिंक कॉलेजों को सर छोटू राम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्था से जोड़ेगा।
विज्ञापन
इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा पर निगरानी रखेगा। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र को साप्ताहिक वीडियो रिकार्डिंग कराके भी कंट्रोल रूम भिजवानी होगी। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं बीते 18 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय ने जनपद के हिसाब से परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
अभी सामान्य विषयों के पेपर ही हो रहे हैं। मुख्य विषयों की परीक्षाएं होली के बाद 28 मार्च से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके शर्मा के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे का लिंक विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराएंगे। लिंक मिलने के बाद कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होगी।
विज्ञापन
यदि कोई कॉलेज लिंक उपलब्ध नहीं कराएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र परीक्षा के दौरान वीडियोग्रॉफी भी कराएंगे। इसकी भी रिकार्डिंग विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी।