फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle raped minor niece, she became pregnant

Ghaziabad News: ताऊ ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped minor niece, she became pregnant
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में ताऊ ने 14 साल की भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। भतीजी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। माता-पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद किशोरी ताऊ के पास रहती है। घटना सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक कालोनी में युवक पत्नी के साथ रहता है। वह दिल्ली के एक अस्पताल में माली का काम करता है। उसकी पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कई साल पहले देवर और देवरानी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवर की छोटी बेटी को पालने की जिम्मेदारी उन्होंने ली थी। वह मां की तरह भतीजी का पालन पोषण कर रही थीं। शुक्रवार 10 को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर में अचानक भतीजी के पेट में दर्द होने लगा। स्कूल प्रबंधन ने सूचना देकर बुलाया। वह भतीजी को तुरंत पास में डॉक्टर के पास ले गईं। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड किया जिसमें भतीजी चार माह की गर्भवती निकली। इतना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में भतीजी ने बताया कि दिसंबर 2023 से ताऊ उसके साथ गंदा काम करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में महिला पुलिसकर्मी जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed