फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people were duped of Rs 1.25 lakh in the name of buying buffalo online

Ghaziabad News: ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर दो लोगों से सवा लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 1.25 lakh in the name of buying buffalo online
ककोड़। ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर कस्बे के दो लोगों से 1.25 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी सलीम ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को वह सोशल मीडिया पर गोवंश के बारे में देख रहे थे। उन्होंने चैनल पर दिए गए नंबर पर फोन कॉल की तो आरोपी युवक ने बताया कि उनके पास अच्छी नस्ल की भैंस व गाय हैं। पसंद आने पर दो भैंसों का सौदा 1.80 लाख रुपये में हो गया। पड़ोसी सलीम ने भी 90 हजार रुपये में एक भैंस का सौदा किया। इसके बाद उन्होंने कई बार में खाते में 1.25 लाख रुपये डाले। मगर उनकी भैंस नहीं पहुंचाई गई। आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed