फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people, including a BSc student, arrested for cyber fraud in four states

Ghaziabad News: चार राज्यों में साइबर ठगी के आरोप में बीएससी छात्र समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a BSc student, arrested for cyber fraud in four states
गाजियाबाद। देश के चार राज्यों के लोगों से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर ठगी करने के आरोप में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र समेत दो साइबर ठगों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, दो सिमकार्ड, छह एटीएम, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की है। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि मुरादनगर में रहने वाले सोमेंद्र प्रताप से ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को झांसी के प्रेमनगर से यश और शिवम अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों झांसी के प्रेमनगर के ही रहने वाले हैं। यश बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है। वहीं ठगों के लिए खातों की व्यवस्था कर रहा था। प्राथमिक जांच में ठगों के छह लोगों के साथ ठगी करने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पूछताछ में शिवम अहिरवार ने बताया कि वह फाइबर के दरवाजे बनाने का काम करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात स्कूल में पढ़ने वाले यश यादव से मुलाकात हुई। यश यादव साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। उसने बैंक खाते मांगे जो उसने मुहैया करा दिए। साइबर ठगी की धनराशि यश यादव एटीएम से निकालकर उसे 15 प्रतिशत कमीशन देता था। यश यादव बीएससी में पढ़ाई के साथ जोमेटो में डिलीवरी बॉय का भी काम करता था और बब्बू डेरा निवासी खोड़न डेरा जनपद झांसी को 15 हजार रुपये लेकर कुछ बैंक खाते और एटीएम मुहैया कराए थे। उसने बताया कि इस गिरोह ने अहमदाबाद, गुजरात में दो, पूणे, महाराष्ट्र में एक, नासिक देहात में एक, जबलपुर, मध्यप्रदेश में एक, तमिलनाडु के अवधि में एक सहित छह साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed