{"_id":"69ac851c590b5b9f0201f56e","slug":"two-pairs-of-trains-will-be-operated-with-additional-coaches-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1003-138039-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अतिरिक्त कोच के साथ दो जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अतिरिक्त कोच के साथ दो जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में एक एक स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
होली के बाद ट्रेनों में अधिक भीड़ के चलते यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन में भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों के राहत लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस में सात मार्च से 13 मार्च तक और दिल्ली से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली में 10 से 16 मार्च तक एक एक स्लीपर कोच लगाकर संचालन होगा।
वहीं अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में नौ से 15 मार्च तक व दिल्ली से चलकर अयोध्या कैंट को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में आठ से 14 मार्च तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा, इससे होली के बाद घर से काम पर लौट रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि होली के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।