फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Munnabhais gave the police recruitment exam

Ghaziabad News: दो मुन्नाभाई ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा उंगलियों के निशान से खुल गया राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two Munnabhais gave the police recruitment exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस 2019 भर्ती परीक्षा में दो मुन्नाभाई शामिल हुए थे। तमाम सुरक्षा इंतजाम के बावजूद उस समय दोनों पकड़ में नहीं आ सके। लेकिन, उंगलियों के निशान ने इस जालसाजी से पर्दा उठा दिया। दरअसल, लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले लिए गए उंगलियों के निशान आपस में नहीं मिले। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करा दिया है। अब फर्जी अभ्यर्थियों की तलाश की जा रही है।
दोनों मुन्नाभाई ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित बाल जगत सीनियर सेकंडरी स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के चेहरे और पहचान पत्र पर लगे फोटो का मिलान किया गया था। उंगलियों के निशान भी लिए गए थे। बाद में पता चला कि हरियाणा के सोनीपत के गोहाना गांव के निवासी नीरज कुमार पुत्र जयभगवान और सोनीपत के ही रभरा गांव के जगदीप पुत्र अंतराम की जगह कोई और परीक्षा दे गया।
विज्ञापन

इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए लखनऊ पुलिस लाइन बुलाया गया। वहां दोनों की उंगलियों के निशान लिए गए थे। लिखित परीक्षा से पहले लिए गए निशान से इनका मिलान नहीं हो सका। संदेह होने पर दोनों की रिपोर्ट बनाकर पुलिस भर्ती बोर्ड के पास भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने दोनों को तलब किया। इस पर जगदीप कई बार बुलाने पर भी नहीं आया जबकि नीरज अप्रैल 2023 में पहुंचा। एक बार फिर उसकी उंगलियों के निशान लिए गए। शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले लिए गए फिंगर प्रिंट से इनका मिलान नहीं हुआ। उसके फोटो का परीक्षा फार्म पर लगाए गए फोटो से मिलान नहीं हुआ।



सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस

बोर्ड ने जांच के आधार पर मान लिया कि जगदीप और दीपक लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह किसी और को परीक्षा में बिठाया गया। इस पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया। इसकी जांच गाजियाबाद के नंदग्राम थाना को भेजी गई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस देख रही है। इससे उन मुन्नाभाई के चेहरे मिल सकते हैं जो जगदीप और नीरज की जगह परीक्षा दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed