फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two groups clashed with sticks and stones in Rajnagar Extension.

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, हुई पत्थरबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with sticks and stones in Rajnagar Extension.
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यूए सोसायटी के बाहर दो गुटों में लाठी-डंडों व पत्थरबाजी का वीडियो बुधवार को साेशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवाओं के दो गुट आपस में लड़ते दिख रहे हैं। वहीं, नंदग्राम पुलिस वीडियाे व कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। सोसायटी निवासी विकास मलिक ने बताया कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। सोसायटी का कोई भी युवा इसमें शामिल नहीं है। ये कोई बाहरी लोग थे, जो सोसायटी के सामने आकर लड़ रहे थे। वायरल वीडियो में किसी बात पर हुए विवाद के बाद एक गुट कार से लाठी व डंडे लेकर बाहर आया और एक युवक पर हमला करते हुए दिख रहा है। इसके बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए केडब्ल्यूए सोसायटी में घुसता दिख रहा है। वहीं, एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि वायरल वीडियो व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed