फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two faces of the weather... heat during the day, and chill in the mornings and evenings.

Ghaziabad News: मौसम के दो रंग...दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two faces of the weather... heat during the day, and chill in the mornings and evenings.
गाजियाबाद। बारिश थमते ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। सुबह और रात में ठंडक महसूस हुई, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंचने से दोपहर में गर्मी रही।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री गिर गया। इससे सुबह और दोपहर के मौसम में स्पष्ट अंतर नजर आया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, बारिश के बाद बादल और नमी के कारण तापमान में गिरावट आती है। बारिश रुकने के बाद धूप निकलने पर दिन का तापमान फिर बढ़ने लगता है। आने वाले दिनों में सुबह और रात में हल्की ठंडक के साथ दोपहर में गर्मी का असर बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आज छाए रह सकते हैं बादल, बारिश की भी संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछार होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। 29 और 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। एक अक्तूबर को भी दिन का पारा 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। दो और तीन अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed