फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested in Rahul Vihar conversion case

Ghaziabad News: राहुल विहार में धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Rahul Vihar conversion case
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में विनोद कुंजूमोन निवासी राजेंद्र नगर साहिबाबाद व प्रेमचंद निवासी बहरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। विनोद से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 28 साल से ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था। प्रेमचंद को भी उसने अपने साथ जोड़ लिया था और उसको इसका पैसा दिया जा रहा था। आरोपियों को कहां से फंडिंग हो रही थी, इस पहलू की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 16 जून को राहुल विहार में धर्मातंरण कराए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले में प्रबल गुप्ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि प्रेमचंद के घर में लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा है। उनको किताबें बांटी जा रही थीं और मकान देने, शादी कराने समेत अन्य प्रलोभन दिए जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को कहां-कहां से फंडिंग हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। उनके खातों में हुए लेनदेन से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed