फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for embezzling Rs 9 crore from AJP committee through fake documents

Ghaziabad News: फर्जी कागजातों से अजपा समिति के नौ करोड़ रुपये गबन में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for embezzling Rs 9 crore from AJP committee through fake documents
इंदिरापुरम। वसुंधरा की अजपा परिषद सहकारी आवास समिति की बिना अनुमति फर्जी कंपनी में नौ करोड़ रुपये जमा कर गबन करने के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नोएडा सेक्टर-27 के जितेंद्र कुमार ने साल 2018 में 12 लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में मुकदमा कराया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि 13 अक्तूबर 2018 में वादी जितेंद्र कुमार ने हेमंत शर्मा और संतोष भारद्वाज निवासी कविनगर समेत अन्य पर गलत व फर्जी कागजात से प्रशासकीय कमेटी की अनुमति लिए बिना समिति से फ्लैटों को जालसाजी के तहत षड़यंत्र रचकर बुक कराया था। उसके बाद फर्जी तरीके से नौ करोड़ रुपये का गबन कर लिया। मामले का खुलासा होने पर दोनों ने पैसे नहीं दिए। वादी से गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच में आया कि गिरफ्तार हेमंत शर्मा और संतोष भारद्वाज ने कंस्ट्रक्शन कंपनी और सिक्योरिटी कंपनी बनाकर खाते में नौ करोड़ अपने एक रिश्तेदार से जमा करा लिए थे। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम जोन का कहना है कि दोनों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच में उन सभी पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed