फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused caught stealing company goods; accomplice fled.

Ghaziabad News: कंपनी का सामान चोरी करते दो आरोपी पकड़े, साथी भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught stealing company goods; accomplice fled.
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड के औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी से सामान चोरी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोप है कि ईकार्ट लॉजिस्टिक्स के तीन कर्मचारियों ने बिल से अतिरिक्त माल चुराया। कंपनी प्रतिनिधियों ने दो को पकड़ा, जबकि उनका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन

विनीत गोस्वामी ने कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभय डागा ने यह जानकारी दी। विनीत गोस्वामी की कंपनी एसएनडी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड बच्चों के उत्पाद बनाती और ऑनलाइन बिक्री करती है। कंपनी को जानकारी मिली थी कि उसके उत्पाद बाजार में वास्तविक कीमत से कम दाम पर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। 11 अक्तूबर को ईकार्ट लॉजिस्टिक्स के कर्मचारी विक्की, गौरव और विकास माल लेने पहुंचे थे। उन्हें एक लाख रुपये का माल लालकुआं स्थित ईकार्ट गोदाम पहुंचाना था।
विज्ञापन

वाहन में बिल से अधिक माल लोड किया गया था। माल गोदाम नहीं पहुंचने पर विनीत गोस्वामी, दिलीप कुमार और गौरव त्यागी ने तलाश शुरू की। उन्हें मुखर्जी पार्क के पास पिकअप से सामान दूसरे ऑटो में उतारते कर्मचारी दिखे। मौके से विक्की भाग गया पर गौरव कुमार निवासी हापुड़ और विकास गोस्वामी निवासी बम्हैटा, गाजियाबाद को सामान सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 12 अक्तूबर को शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed