फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto-rickshaw drivers in Mussoorie broke Traffic SI spectacles and mobile phone

ऑटो सीज पर भड़के चालक: ट्रैफिक एसआई का चश्मा-मोबाइल तोड़ा, मारपीट तक की; चार चालकों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

मसूरी में जांच के दौरान एक ऑटो सीज करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस दौरान ट्रैफिक उप-निरीक्षक का चश्मा और मोबाइल तोड़ दिया गया। इस मामल में चार पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers in Mussoorie broke Traffic SI spectacles and mobile phone
ऑटो सीज करने पर ट्रैफिक पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ डासना आईएमएस अंडरपास के पास सोमवार सुबह चैकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक ऑटो सीज किए जाने पर आरोपियों ने जमकर हंगामा किया, ऑटो सीज करने से गुस्साए चालकों और उनके साथियों ने ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। यह घटना 12 अक्टूबर सुबह की है, जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी डासना एनएच नौ आईएमएस अंडरपास के पास ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन


ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार अपनी टीम हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार के साथ दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन और चैकिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान डासना की तरफ से गाजियाबाद जाते हुए लापरवाही से आ रहे एक ऑटो को रोका गया, ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं और आटो के आगे नंबर प्लेट नहीं थी, और जांच करने पर उसका बीमा, प्रदूषण व फिटनेस समाप्त पाया गया। 
विज्ञापन


ऑटो चालक जुबैर निवासी डासना ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत ऑटो को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया। ऑटो सीज होने से नाराज होकर आरोपी आटो चालक जुबैर, बंटी, जोगेन्द्र, तरुण और अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार का चश्मा खींचकर तोड़ दिया और मोबाइल फोन सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और चैकिंग न करने की धमकी दी। इस दौरान वहां यातायात बाधित हो गया जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। पीड़ित ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार ने वेव सिटी थाने में आरोपी आटो चालक जुबैर निवासी डासना तथा बन्टी, जोगेन्द्र व तरूण और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी आटो चालक जुबैर निवासी कस्बा डासना तथा बंटी, जोगेन्द्र व तरूण और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी केमरों की फुटेज चेक करके, जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed