फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troop of monkeys attacks; 11 stitches near the eye

Ghaziabad News: बंदरों के झुंड ने किया हमला, आंख के पास आए 11 टांके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Troop of monkeys attacks; 11 stitches near the eye
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी निवासी रविंद्र त्यागी पर आरडीसी स्थित एक स्कूल के पास बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख के पास गंभीर चोट आई और 11 टांके लगाने पड़े। हादसे के बाद से वह डरे हुए हैं।
विज्ञापन

रविंद्र त्यागी ने बताया कि उनका बेटा आरडीसी सेक्टर-एक स्थित विशेष बच्चों के स्कूल उड़ान केयर में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे वह बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। तभी कक्षा से कुछ दूरी पर चार-पांच बंदरों ने उनको काटकर घायल कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उन्हें संजयनगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी बाईं आंख के पास 11 टांके लगाए गए।
विज्ञापन

रविंद्र का कहना है कि उनकी सोसायटी में भी बंदरों और लावारिस कुत्तों की भरमार है। शुक्रवार को सोसायटी परिसर में भी कुछ बंदरों ने उन पर झपटने का प्रयास किया। उनका आरोप है कि बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इनके हमलों से आए दिन निवासी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने नगर निगम और वन विभाग से बंदरों और लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed