फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trapped in the name of getting a job, cheated 1.62 lakhs by making pornographic videos

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1.62 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trapped in the name of getting a job, cheated 1.62 lakhs by making pornographic videos
गाजियाबाद। मसूरी के कुशलिया निवासी एक चालक को शातिरों ने पहले नौकरी लगवाने के नाम पर जाल में फंसाया। इसके बाद नौकरी पक्की होने की बात कहकर 13 हजार रुपये ठग लिए। बाद में वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोकने के नाम पर शातिरों ने कई बार में उनसे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। चालक का कहना है कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम सिमरन बताया और कहा कि वह नौकरी लगवा सकते हैं। चालक अच्छा वेतन मिलने की बात पर नौकरी के राजी हो गए। इसके बाद उन्होंने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व्हाट्सएप पर मंगवाया। बाद में नौकरी पक्की होने की बात कहकर रुपये ले लिए। इसके बाद साइबर ठगों ने वीडियो कॉल के जरिये अधिकारी से बात करने को कहा। उन्होंने वीडियो कॉल उठाई तो शातिर महिला ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करके अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चालक ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो शातिरों ने दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो मिलने की बात कहकर चालक को ब्लैकमेल किया। वीडियो रुकवाने के नाम पर शातिरों ने चालक से 1.62 लाख रुपये ठग लिए। चालक ने बताया कि उन्होंने नया ऑटो खरीदने के लिए किसी से रुपये उधार लिए थे, जो शातिरों ने ठग लिए। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed