फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trains passing through Ghaziabad resume operations; major relief for passengers.

Ghaziabad News: गाजियाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें दोबारा चालू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trains passing through Ghaziabad resume operations; major relief for passengers.
गाजियाबाद। सीजेपी आंदोलन की वजह से गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनें रद की गई थीं, जिन्हें बीती रात से दोबारा से चालू कर दिया गया है। ट्रेन संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस व्यवधान के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी का सामना दैनिक लोकल यात्रियों को करना पड़ा, जिनका रोज का सफर पूरी तरह से ठप हो गया था।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन के बाद रविवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दिन भर चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि, कुछ लोगों को अभी भी ट्रेनें निरस्त होने का अंदेशा बना हुआ था। इस स्थिति को साफ करने के लिए यात्री टिकट काउंटर पर और स्टेशन के अंदर रेलवे अधिकारियों से बार-बार यह जानकारी लेते नजर आए कि रविवार को ट्रेनें निरस्त हैं या उनका संचालन सुचारु रूप से चल रहा है। रेलवे कर्मियों ने यात्रियों को समझाकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

प्रशासन का अनुमान है कि सोमवार को कार्य दिवस शुरू होने पर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और अधिक बढ़ सकती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग प्रक्रिया के बाद ही यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जीआरपी सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि रेल संचालन बहाल होने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed