{"_id":"57a77e394f1c1bef572b8818","slug":"today-the-city-will-be-divided-into-two-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नौ घंटे दो हिस्सों में बंटा रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नौ घंटे दो हिस्सों में बंटा रहेगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा, जिस कारण तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक गोशाला अंडरपास से वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इससे नौ घंटे तक शहर दो हिस्सों में बंटा रहेगा।रूट डायवर्जन कर वाहनों को सादिक की पुलिया और चिपियाना फाटक के रास्ते निकाला जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार होने की वजह से वाहनों की तादाद भी सड़कों पर ज्यादा रहेगी, इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। डायवर्जन केतहत सावन के हर सोमवार को गोशाला अंडरपास नौ घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान वाहनों को गोशाला अंडरपास से नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें या तो 10 किमी लंबा सफर कर एनएच-24 से जाना पड़ेगा या फिर सादिक की पुलिया से।
विज्ञापन
इससे गोशाला अंडरपास से विजयनगर, दिल्ली और नोएडा आने-जाने वाले हजारों लोगों को दिक्कत होगी। दूधेश्वरनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि सैकड़ों लोग जलाभिषेक के लिए आते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ कम हो जाएगी, इसके बाद गोशाला अंडरपास आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन