{"_id":"5783e90c4f1c1b0f7913d9b6","slug":"today-s-the-last-day-of-filing-of-the-second-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिले का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिले का आज अंतिम दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए कम से कम तीन दिन मिलने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। सीसीएस यूनिवर्सिटी की दूसरी मेरिट लिस्ट आने के बावजूद दाखिले की रफ्तार अभी तक धीमी है। सोमवार को दूसरी कटऑफ लिस्ट कॉलेजों में चस्पा हो गई। स्टूडेंट्स मेरिट में अपने नाम आने की जानकारी लेने तो पहुंचे, लेकिन कॉलेजों के काउंटरों पर दाखिले की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन
मंगलवार को दूसरी कटऑफ से दाखिले की आखिरी तारीख है। कटऑफ में मामूली गिरावट होने से भी तमाम स्टूडेंट्स का नाम लिस्ट में नहीं आया। साथ ही स्टूडेंट्स ने एक कटऑफ से दाखिले के लिए कम से कम तीन दिन मिलने की मांग की।
विज्ञापन
विवि के शेड्यूल के तहत दूसरी कटऑफ से एडमिशन के लिए एक दिन बचा है। मंगलवार की शाम चार बजे प्रवेश प्रक्रिया पर ब्रेक लग जाएगा। एमएमएच कॉलेज के प्रिंसिपल डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि एडमिशन कम होने की वजह मेरिट हाई होने और एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कम समय मिलना है।
विज्ञापन
दूसरी लिस्ट रविवार को आई। फिर लिस्ट में नाम आने के बाद बैंक ड्रॉफ्ट बनवाने और अन्य प्रक्रियाओं में भी समय जाया होता है। स्टूडेंट्स को कुछ और समय मिले तो ज्यादा एडमिशन हो सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट के पहले दिन एमएमएच में बीए में 17 और बीकॉम व बीएससी मैथ में 5-5 एडमिशन हुए। बीएससी बायो में केवल 4 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया।