{"_id":"57925a954f1c1bc148c4be9d","slug":"today-launched-three-counter-passport-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट के तीन आवेदन काउंटर का शुभारंभ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट के तीन आवेदन काउंटर का शुभारंभ आज
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट अप्वाइंटमेंट की टेंशन झेल रहे पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के आवेदकों को शनिवार से राहत मिलने जा रही है। एक ओर जहां टीएचए स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ‘पासपोर्ट मेला’ आयोजित किया जा रहा है, वहीं हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट आफिस में आवेदन के लिए तीन नए काउंटर की शुरूआत भी शनिवार से होने जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह सुबह दस बजे तीनों काउंटर का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को विदेश राज्यमंत्री की विजिट के चलते शुक्रवार को दिन भर पासपोर्ट आफिस का स्टाफ तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि आवेदकों की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की परेशानी को देखते हुए हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय में नए काउंटर की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
इन काउंटर पर प्रतिदिन 150 आवेदकों को अप्वाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। उद्घाटन वाले दिन के लिए भी 75 अप्वाइंटमेंट बृहस्पतिवार को ही जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के लिए भी बृहस्पतिवार को ही 800 अप्वाइंटमेंट जारी किए गए हैं।