फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tivdha road vehicle collision broken gate

वाहन की टक्कर से तिबड़ा रोड फाटक टूटा, जाम

Sun, 10 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tivdha road vehicle collision broken gate
जाम - फोटो : अमर उजाला

तिबड़ा रोड रेलवे फाटक शनिवार दोपहर वाहन की टक्कर से टूट गया। इससे फाटक पर घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान फाटक पर चेन लगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया। इससे ट्रेनें अपने समय से 10 से आधे घंटे की देरी से गंतव्य को रवाना हुईं। शाम करीब 5.30 पर फाटक को ठीक किया गया। आरपीएफ ने आरोपी वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मैजिक की टक्कर से तिबड़ा रोड़ स्थित रेलवे फाटक टूट गया। इसके चलते मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाली करीब दर्जन भर पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन करीब दस मिनट से आधा घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन


उधर, फाटक टूटने से  तिबड़ा रोड पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लाइन पार बसी करीब दर्जन भर कालोनियों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। शाम करीब 5.30 बजे फाटक ठीक होने के बाद तिबड़ा रोड पर यातायात सुचारु हो सका। वहीं, फाटक टूटने का असर हापुड़ रेलवे फाटक पर भी पड़ा।


इसके चलते राजचौराहे पर भी दोपहर को जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहन रेंगकर चल रहे थे। आरपीएफ मोदीनगर चौकी प्रभारी चौधरी विनय कुमार के मुताबिक आरोपी मैजिक के चालक सनावर निवासी गांव अतराड़ा खरखौदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed