फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   three corona positive and three negative

तीन जमाती हुए कोरोना पॉजिटिव, तीन की आई रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
three corona positive and three negative
पासोंडा से आईटीएस में कोरेन्टीन किए गए तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों रांची के रहने वाले हैं और पासोंडा मस्जिद में रहते थे। पसोंडा के ही तीन जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। पुलिस को सूचना दी गयी है। सभी की निगरानी पुलिस करेगी। जिले में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 33 हो गयी है। हालांकि अब इलाज के बाद 10 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 30 और 31 मार्च को पसौंडा की एक मस्जिद से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 जमातियों को पकड़ा था। इनमें से 26 रांची के थे। सभी को मुरादनगर के सूर्या अस्पताल, एमएमजी अस्पताल, डासना स्थित सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्वॉरंटाइन कराया गया था। एक अप्रैल को इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। चार अप्रैल को सभी की रिपोर्ट आई, जिनमें से सात पॉजिटिव पाए गए थे। तब नेगेटिव पाए गए जमातियों का बीते दिनों दुबारा सैंपल लिया गया, जिसमें सूर्या अस्पताल में भर्ती रांची के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ एन के गुप्ता ने बताया कि संक्रमित पाए गए जमातियों को तुरंत मुरादनगर कोविड-19 एल-1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन और जमाती पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पसौंडा के संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है, जिनमें 18 जमाती शामिल हैं। इससे पहले जिले में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक प्रसूता कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है। यह सामने आने के बाद रैपिड रेस्पांस टीम ने प्रसूता के घर के आसपास के क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 142 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जो नेगेटिव हैं। इसके अलावा 70 नए कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed