फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened by giving MLA's mobile number, report filed

Ghaziabad News: विधायक का मोबाइल नंबर डालकर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Threatened by giving MLA's mobile number, report filed
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल फन फोन कॉल एप्लीकेशन के माध्यम से कर लोगों को धमकी देने का मामला सामने आया है। टीला गांव के व्यक्ति ने लोनी बॉर्डर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। टीला गांव के विकास भाटी ने बताया कि कुछ दिनों से उनके फोन पर अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी भरी कॉल आ रही थीं। कॉलर ने अपना नाम जाकिर बताया। जो टीला गांव का ही रहने वाला है। आरोप है कि जाकिर ने रिश्तेदार मोंटी अग्रवाल, अशोक भाटी, अनिल कुमार, पवन कुमार, दिनेश भाटी को एप से कॉल कर धमकी दी। आरोपी ने एप के माध्यम से विधायक नंदकिशोर का नंबर जोड़कर लोगों को धमकी दी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी। कोई भी व्यक्ति एप के माध्यम से उनके नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकता है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जाकिर की तलाश की जा रही है। जल्द जाकिर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed