{"_id":"6a627623ae4c04cf2f07e7b9","slug":"thieves-caught-on-cctv-footage-yet-no-leads-on-those-who-stole-two-crore-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21760-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर फिर भी दो करोड़ चोरी करने वालों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर फिर भी दो करोड़ चोरी करने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर दो स्थित डुप्लेक्स निवासी सुनील कुमार राय के मकान में 11 जुलाई को हुई दो करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। यह स्थिति तब है जब पुलिस के पास चोरी की सीसीटीवी कैमरा फुटेज और आरोपियों की तस्वीर भी मौजूद है। वारदात के 12 दिन बाद पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टालमटोल करने की बात कही है। इसके अलावा 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल भी हुई।
सुनील कुमार राय ने बताया कि वह आईडीएल कम्युनिकेशन नामक कंपनी का संचालन करते हैं। यह कंपनी प्रधानमंत्री समेत अन्य बड़े राजनैतिक दलों के नेताओं की रैलियां व अन्य बड़े कार्यक्रम की कवरेज करने का काम करती है। बताया कि 11 जुलाई को वह परिवार के साथ सगाई समारोह में गए थे। शाम करीब 8 बजे वापस घर पहुंचे तब ताले टूटे मिले। दिन-दहाड़े दो चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस को बुलाकर घर के अंदर जांच की तब करीब 2 करोड़ रुपये के जेवरात गायब मिले। साथ ही मीडिया से संपर्क न करने को भी कहा। आरोप है कि 12 दिन में भी पुलिस आज-कल करते हुए बस टालमटोल करती जा रही है। आज तक मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई फुटेज में दो युवक मकान के मुख्य दरवाजे का ताला सरिया से तोड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर स्पेशल टीम ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है और काफी करीब तक टीम नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।