फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was so much crowd that one had to enter the sleeper class through the window.

Ghaziabad News: भीड़ इतनी कि स्लीपर क्लास में खिड़की से घुसना पड़ रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
There was so much crowd that one had to enter the sleeper class through the window.
आस्था के बीच अव्यवस्था.... गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के दूसरी तरफ से रेल में
गाजियाबाद। पुराने, नए रेलवे स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो रही है। बिहार, पूर्वांचल, उत्तराखंड की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के सामान्य कोच में यात्रियों को चढ़ना-उतरना मुश्किल हो रहा है। जनरल में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर और एसी में घुस रहे हैं। रविवार को नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद जंक्शन पहुंची गोमती एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ रही। जो यात्री जनरल कोच में नहीं चढ़ पाए वे स्लीपर कोच की खिड़की से घुसे। भीड़ से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरे हालात गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर हैं। इस प्लेटफार्म पर उत्तर और पूरब की ओर से जाने वालियां गाड़ियां आती हैं। कुंभी की वजह से ठसाठस चल रही ट्रेनों में टिकट लेने के बाद लोगों को जगह नहीं मिल रही है। गेट पर भीड़ होने से खिड़की से यात्री कोच में घुस रहे हैं। ट्रेन आते ही यात्री दौड़ पड़ते हैं। भगदड़ होने से आरपीएफ के लिए व्यवस्था को काबू करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


सीन-1
दोपहर को 1:42 पर गोमती एक्सप्रेस दिल्ली की ओर से आई। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा थी। ट्रेन पहले से खचाखच भरी थी। उसमें बैठने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे असहाय नजर आए। वहां मौजूद आरपीएफ के जवान भी उनकी कोई मदद नहीं कर सके। ट्रेन के चलने के बाद भी उसमें बैठने को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन -2
शाम को 6:37 पर हरिद्वार एक्सप्रेस आई तो नए गाजियाबाद स्टेशन पर लोग उसमें बैठने के लिए दौड़ पड़े। अंदर बैठे लोग बाहर वालों को धक्का मार रहे थे। सवा सात बजे ट्रेन चली तो भी उसमें लोग बैठने के दौड़ लगाते रहे। दैनिक यात्री मुकेश ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें रद्द चल रही हैं। इसलिए लोकल यात्री भी दूर जाने वाली ट्रेनों में बैठ रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है।
-
अधिकारियों ने निकाला मार्च, सतर्कता बरतने के आदेश :
दिल्ली हादसे के बाद आरपीएफ जीआरपी व सिविल पुलिस भी अलर्ट मोड पर दिखी। रविवार शाम को स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर मार्च निकाला गया। लोगों को एक जगह इकट्ठा न होने की सलाह दी गई। बार-बार एनाउंसमेंट करके उनको बताया गया कि वह ट्रेन के समय के बारे में पता करके ही प्लेटफार्म पर पहुंचे। बिना वजह बैठे लोगों को वहां से हटाया गया। आरपीएफ के निरीक्षक यशवंत सलूजा ने बताया कि प्लेटफार्म पर जवानों की डयूटी आठ की बजाय 12 घंटे कर दी गई है। जीआरपी का भी सहयोग लिया जा रहा है। ट्रेनों को विशेष सतर्कता में निकाला जा रहा है।
----
पांच घंटे 10 मिनट देरी से पहुंची कलिंगा उत्कल
गाजियाबाद। रविवार को कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 10 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दोपहर 2:08 पर पहुंचना था, लेकिन यात्रियों को इसका शाम 7:18 तक इंतजार करना पड़ा।

नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दस घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हरिद्वार एक्सप्रेस 31 मिनट, दिल्ली हाथरस किला मेमू 35 मिनट, मेरठ छावनी पैसेंजर 45 मिनट, दिल्ली स्पेशल कुंभ साढ़े आठ घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा चार घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 55 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।

आस्था के बीच अव्यवस्था.... गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के दूसरी तरफ से रेल में

आस्था के बीच अव्यवस्था.... गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के दूसरी तरफ से रेल में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed