फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There are 456,882 voters in the Gram Panchayat; the number of men is higher.

Ghaziabad News: ग्राम पंचायत में 4,56,882 मतदाता, पुरुषों की संख्या ज्यादा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
There are 456,882 voters in the Gram Panchayat; the number of men is higher.
गाजियाबाद। ग्राम पंचायत में 4,56,882 मतदाता आने वाले पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। प्रशासन ने निर्वाचन को लेकर अंतिम सूचना प्रकाशित की है। ग्राम पंचायत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या कुछ ही कम है। जानकारी के अनुसार 142 ग्राम पंचायतों में 2,43,642 पुरुष तो 2,13,240 महिला मतदाता दर्ज की गई हैं। महिलाओं की संख्या करीब 30 हजार कम है। एडीएम प्रशासन ज्योति माैर्या ने बताया कि अंतिम सूची की प्रति उनके कार्यालय के साथ खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत में देखी जा सकती है।
विज्ञापन


रजापुर ब्लाॅक में सबसे ज्यादा मतदाता

सदर, मोदीनगर और लोनी के चार ब्लाॅक की जारी हुई अंतिम सूची में रजापुर विकास खंड में सबसे ज्यादा मतदाता दर्ज किए गए हैं। रजापुर में न्याय पंचायत पांच और ग्राम पंचायत 33 हैं। इसमें 433 वार्ड में 73 वार्ड सदस्य हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 1,53,656 है। इसके बाद भोजपुर में 1,31,676 मतदाता अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। लोनी में सबसे कम 65,908 मतदाता हैं। मुरादनगर में 1,05,642 मतदाता हैं। एडीएम ने बताया कि यह अंतिम सूची है। इसके बाद भी अगर किसी को अपने नाम को जुड़वाना है तो वह फार्म भर सकता है। आगे सप्लीमेंट्री सूची जारी होगी तो उसमें नाम जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


762 स्थलों पर मतदान

ग्राम पंचायत के लिए जारी सूची में 142 ग्राम पंचायतों में 762 मतदाता स्थल हैं। सभी चार ब्लाॅक में 1870 ब्लाॅक हैं। इसमें सबसे ज्यादा ब्लाॅक मुरादनगर में 570 हैं। इसमें कुल 11 जिला पंचायत सदस्य, 280 बीएलओ और 40 पर्यवेक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े
तहसील विकास खंड ग्राम पंचायत कुल मतदाता पुरुष मतदाता महिला मतदाता
सदर रजापुर 33 153656 81750 71906
मोदीनगर भोजपुर 43 131676 70104 61572
मोदीनगर मुरादनगर 44 105642 56702 48940
लोनी लोनी 22 65908 35086 30822
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed