फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The watchman along with his cousin had stolen Rs 24.77 lakh

Ghaziabad News: चौकीदार ने चचेरे भाई के साथ की थी 24.77 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The watchman along with his cousin had stolen Rs 24.77 lakh
गाजियाबाद। आरडीसी में 19 जनवरी की रात टैक्स अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह के कार्यालय से 24.77 लाख रुपये की चोरी की घटना का कविनगर पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, घटना को कार्यालय के चौकीदार सौरभ सोलंकी निवासी कादरपुर, चोला, बुलंदशहर ने ही अपने चचेरे भाई सोहित के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन

डीसीपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के कार्यालय में ताला खोलकर चोरी हो गई थी। कार्यालय से डीवीआर भी गायब मिली थी। राकेश कुमार सिंह ने बताया था कि उनके कार्यालय की चाभी भी चौकीदार सौरभ सोलंकी के पास रहती थी। प्राथमिक संदेह के आधार पर सौरभ सोलंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो उसने चोरी की घटना को कबूल कर लिया। उसने बताया कि सोहित के साथ मिलकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसको पहले से पता था कि कार्यालय में रकम रमी हुई है। सोहित को उसने 10 लाख रुपये दिए थे, बाकी रकम उसने खुद रख ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed