फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The trolley overturned, people struggled with the jam for hours.

Ghaziabad News: पलटी ट्रॉली, घंटों जाम से जूझे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The trolley overturned, people struggled with the jam for hours.
राजनगर एक्सटेंशन में लगा जाम। संवाद
गाजियाबाद। एलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ उतरने वाले मार्ग पर रविवार की देर रात ट्रैक्टर का ट्राली पलट जाने के कारण घंटों जाम लग गया। जाम की वजह से वाहन रेंगते रहे। करीब एक घंटें की जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्राली को किनारे कराया इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


जाम में फंसी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस पुल पर लगातार जाम लगता है। ऑफिस आने और जाने के समय खास तौर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे एनएच-58 पर दिल्ली से मेरठ जाने वाले रास्ते का भी रहा, जहां राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों का दबाव होने और रांग साइड से आने वाले वाहनों की वजह से लोगों को करीब दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ाता है। वहीं नेशनल हाइवे के अलावा शहर में भी जाम और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। हापुड़ रोड पर सुबह 10 से लेकर करीब 11 बजे तक, अंबेडकर रोड पर शाम चार से पांच बजे तक जाम के हालात लगभग हमेशा बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed